विराट कोहली ने दिल्ली टीम की प्रैक्टिस में क्या-क्या किया? 2012 के बाद पहली पहली बार खेलेंगे रजणी ट्रॉफी

नई दिल्ली: स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी से पूर्व मंगलवार को दिल्ली टीम के साथ ट्रेनिंग शुरू की। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे 36 वर्षीय कोहली 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे जिससे इस प्रमुख घरेलू प्रतियोगिता में उनकी वापसी होगी। उन्होंने अपना पिछला रणजी मुकाबला 2012 में गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था।





