रोहित शर्मा नहीं मुंबई इंडियंस के लिए पहले मैच में ये खिलाड़ी होगा कप्तान, हार्दिक पंड्या ने उठा दिया राज से पर्दा

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 सीजन में अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या का साथ नहीं मिल सकेगा। ऐसा नहीं हैं कि वह अनफिट हैं, लेकिन आईपीएल के एक नियम की वजह से उन्हें सजा मिली है। इस बीच सवाल था कि क्या रोहित शर्मा की कप्तान के तौर पर एक मैच के लिए वापसी होगी तो अब जवाब मिल गया है। इसका जवाब खुद हार्दिक पंड्या ने दिया है। उन्होंने एक इवेंट में बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 में टीम के पहले मुकाबले में सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान होंगे।

सूर्यकुमार यादव सबसे बेहतरीन विकल्प
उन्होंने एक बयान में कहा- मेरी गैरमौजूदगी में जाहिर तौर पर कप्तानी के लिए सूर्यकुमार यादव बेस्ट विकल्प हैं। वह भारतीय टी20 टीम के कप्तान भी हैं। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में वापसी के बाद मुंबई इंडियंस ने 2024 का सीजन उथल-पुथल भरा रहा, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। 2024 में भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद मुंबई के मुख्य खिलाड़ी अपने चैंपियन वाली छवि में लौटने के लिए तैयार हैं।
महिला टीम के खिताब जीतने से मेंस टीम पर अतिरिक्त दबाव
इस बीच मुंबई इंडियंस की हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली महिला टीम द्वारा WPL 2025 का खिताब जीता है। फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मेंस टीम भी कमाल करेगी। हालांकि, पहले मैच में कप्तान का साथ नहीं मिलना उनके लिए बड़ा झटका है।
इस वजह से हार्दिक पंड्या आईपीएल 2025 के पहले मैच में नहीं खेलेंगे
हार्दिक पंड्या पर मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2024 के अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने के बाद 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। उन्हें आईपीएल 2025 के शुरुआती मैच से भी निलंबित कर दिया गया था। इस तरह वह ओवर-टाइम प्रतिबंध के कारण हार्दिक पंड्या शुरुआती मैच से बाहर होंगे।

दूसरी ओर, रिपोर्ट है कि जसप्रीत बुमराह पहले कुछ हफ्तों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। सूर्यकुमार यादव स्टैंड-इन कप्तान होंगे तो सामने चेन्नई सुपर किंग्स जैसी धाकड़ अीम। अब देखना है कि सूर्यकुमार यादव कैसे इन शुरुआती चुनौतियों को पार कर सकते हैं और खिताब जीत सकते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button