‘सिकंदर’ रिलीज होते ही रश्मिका मंदाना पहुंचीं रेस्टोरेंट, पीछे मुंह छिपाते विजय देवरकोंडा भी आए, वीडियो वायरल

साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में छाई हुई हैं। ‘एनिमल’ और ‘छावा’ के बाद अब वो सलमान खान के साथ ‘सिकंदर’ फिल्म में नजर आ रही हैं, जो 30 मार्च 2025 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। एआर मुरुगादॉस की फिल्म को लेकर पहले दिन जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। खैर। इस बीच रश्मिका को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में देखा गया। अकेले नहीं! रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा भी उनके साथ नजर आए हैं। फैंस दावा कर रहे हैं कि वे दोनों लंच डेट पर गए थे।

रश्मिका मंदाना को कैजुअल लुक में रेस्टोरेंट में एंट्री करते हुए देखा गया। उन्होंने पपाराजी को देखा तो उनका अभिवादन भी किया। कुछ सेकेंड बाद विजय देवरकोंडा भी दूसरी तरफ से एंट्री लेते हुए दिखे। उन्होंने पोज नहीं दिया और सीधे अंदर चले गए। उन्होंने मास्क से अपना चेहरा भी ढका हुआ था।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का वीडियो

मालूम हो कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर पुष्टि नहीं की है, लेकिन वे अक्सर साथ नजर आते हैं। यहां तक कि तीज-त्योहार पर भी सेम बैकग्राउंड की फोटोज अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हैं। छुट्टियों पर भी छिपते-छिपाते जाते हैं। दोनों ने साथ में काम भी किया है। ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में उनकी केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आई थी।

‘सिकंदर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने ईद पर छप्परफाड़ कमाई की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें सलमान और रश्मिका के अलावा प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी और सत्यराज सहित कई सितारे नजर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button