‘फूल और कांटे’ एक्ट्रेस मधु के साथ दिखीं बेटी अमेया, ‘तू तू है वही’ गाने पर मां-बेटी का डांस देख खूब हुई तारीफ

‘फूल और कांटे’ की एक्ट्रेस मधु अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। करीब 56 साल की मधु ने अपने लुक से हर किसी का दिल जीत लिया। वहीं उन्होंने कैमरे के सामने पोज़ देते हुए अपनी बेटी अमेया को भी सबसे मिलाया और फिर मां-बेटी ने मिलकर कैमरे पर पोज़ दिए। वहीं एक लेटेस्ट वीडियो में दोनों मां-बेटी ‘तू है वही’ गाने पर शानदार परफॉर्म करती दिख रही हैं।

मधु ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म ‘रोजा’ में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था। वहीं अजय देवगन की फिल्म ‘फूल और कांटे’ की लीड एक्ट्रेस रहीं मधु उस फिल्म में दर्शकों को खूब पसंद आई थीं। बता दें कि यही वो फिल्म थी, जिसने अजय देवगन के करियर को उड़ान दी। आज मधु लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। हालांकि, अब मधु की बेटी अमेया की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button