दिशा पाटनी के पोस्ट से मची सनसनी, क्या कियारा आडवाणी की तरफ है इशारा? यूजर्स बोले- दोनों के बीच कैट फाइट है!

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बीच अक्सर कैट फाइट देखने को मिलती है। इस लिस्ट में नया नाम दिशा पाटनी और कियारा आडवाणी का है। ये चर्चा तब शुरू हुई, जब ‘वॉर 2’ का टीजर आने के बाद दिशा ने बिकिनी में अपनी कुछ फोटोज शेयर कीं, जो काफी हद तक कियारा की बिकिनी से मैच खाती है। अब यूजर्स इसपर मौज ले रहे हैं।

Disha Patani और कियारा आडवाणी दोनों एक्ट्रेसेस ने लगभग एक ही समय में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। दोनों को ही सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से स्टारडम मिला था। अब कुछ यूजर्स को लगता है कि दिशा का नया इंस्टाग्राम पोस्ट कियारा की चल रही ‘वॉर 2’ को दबाने के लिए जानबूझकर किया गया है।

दिशा पाटनी का पोस्ट वायरल

एक यूजर ने पोस्ट पर लिखा, ‘Kiara Advani की बिकनी फोटो को एक इंस्टा पोस्ट के साथ खत्म कर दिया।’ दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘वो कियारा की बिकनी फोटोज के चर्चा में आने से इनसिक्योर हो गई है।’ कुछ यूजर्स एक ही बिकिनी के रंग और पोस्ट के समय की ओर इशारा कर रहे थे। एक ने लिखा, ‘आप देख सकते हैं कि ये जानबूझकर किया गया है। पोस्ट के समय को देखते हुए… देर रात… 12 बजे… बिकिनी का रंग कियारा से मेल खाता है।

कियारा आडवाणी की बिकिनी फोटो हुई थी वायरल

‘वॉर 2’ का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। इसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर हैं। टीजर में कियारा की झलक है, जहां वो बिकिनी में कहर ढा रही हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गईं। ये फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button