जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर के फिर एक होंगे रास्ते? 13 साल बाद करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ में साथ आएंगे नजर!

जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर कभी टीवी के फेमस कपल थे। दोनों ने शादी की, पर इनका रिश्ता टूट गया। पर फैंस आज भी दोनों को साथ देखना चाहते हैं। बीते मंगलवार को फैंस तब हैरान हो गए, जब ऐसी खबरें सामने आईं कि दोनों तलाक के 13 साल बाद एक बार फिर साथ में नजर आने वाले हैं। वे करण जौहर के अपकमिंग रिएलिटो शो ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आएंगे। पर क्या ये खबर सच है?

कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, करण सिंह ग्रोवर और Jennifer Winget दोनों ने ‘द ट्रेटर्स’ रियलिटी शो में पार्टिसिपेट करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। ये शो इंटरनेशनल लेवल पर ड्रामा, झगड़े और कभी ना खत्म होने वाले विवाद के लिए जाना जाता है। आप इस शो को 12 जून से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button