महीनों बिस्तर पर रही ये एक्ट्रेस, किसी ने नहीं ली सुध, बेटे ने भी छोड़ दिया था साथ, कंगाली में हुई मौत

बॉलीवुड और ग्लैमर की दुनिया ऐसी है, जहां उगते सूरज को सलाम किया जाता है, और ढलते सूरज को भुला दिया जाता है। सिनेमा की दुनिया में ऐसे कई सितारे रहे, जिन्होंने दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया, लेकिन जब उनका करियर लुढ़कने लगा तो इंडस्ट्री से किसी ने सुध नहीं ली। कोई गुमनामी की चादर में खो गया तो कोई ऐसा रुखसत हुआ कि लाश तक घर में सड़ती रही। यहां आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिसे कभी यश चोपड़ा ने मौका दिया था। इसने अमिताभ बच्चन से लेकर अमरीश पुरी, ऋतिक रोशन और शाहरुख खान संग भी काम किया। पर जब महीनों बिस्तर पर पड़ी रही, तो किसी ने सुध नहीं ली। और तो और इस एक्ट्रेस को बेटे ने भी छोड़ दिया।

इस एक्ट्रेस की मौत गुमनामी में हुई। अकेलेपन से जूझते हुए इस एक्ट्रेस ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। अंतिम संस्कार में भी फिल्म इंडस्ट्री से कोई भी इस एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ था। इस एक्ट्रेस का नाम हैअचला सचदेव

अचला सचदेव, ऑल इंडिया रेडियो से शुरू किया था करियर

अचला सचदेव ने अपने करियर की शुरुआत लाहौर के ऑल इंडिया रेडियो से की थी। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद एक्ट्रेस भारत आ गईं और यहां दिल्ली में ऑल इंडिया रेडियो में काम करने लगीं। उन्होंने साल 1938 में फिल्म ‘फैशनेबल वाइफ’ से एक्टिंग डेब्यू किया था, और अपने करियर में 130 से भी ज्यादा फिल्में कीं।

इन फिल्मों में की गईं पसंद, हिट हुआ ‘ए मेरी जोहरा जबीं’

अचला सचदेव को ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे‘, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘चांदनी’ और ‘दाग: एक पोएम ऑफ लव’ जैसी फिल्मों में खूब पसंद किया गया। फिल्म ‘वक्त’ में भी वह नजर आई थीं। इसमें अचला सचदेव पर फिल्माया गाना ‘ऐ मेरी जोहरा जबीं’ खूब पॉपुलर हुआ था।

अचला सचदेव की दो शादियां, पहले से तलाक, दूसरे का निधन

अचला सचदेव निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चित रहीं। उन्होंने दो शादियां की थीं। पहली शादी ज्ञान सचदेव से हुई थी, जिनसे कुछ साल बाद तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने क्लिफोर्ड डगल्स पीटर्स नाम के शख्स से शादी की थी, जिसकी पुणे में मोरिस इलेक्ट्रोनिक्स के नाम से फैक्ट्री थी। पीटर्स से अचला सचदेव को यश चोपड़ा ने मिलवाया था। पीटर्स की पत्नी का निधन हो चुका था, और अचला सचदेव भी तलाकशुदा थीं।

पति की मौत के बाद देखा बुरा वक्त, अकेलापन झेला

अचला सचदेव और पीटर्स ने शादी कर ली और हंसी-खुशी रहने लगे। लेकिन साल 2002 में पति की मौत हो गई, जिसके बाद अचला सचदेव का बुरा वक्त शुरू हो गया। वह अकेलेपन से जूझने लगीं। 12 साल तक वह अपने दो बेडरूम के फ्लैट में अकेली रहीं। सिर्फ एक अटेंडेंट ही था, जो उनकी देखभाल करता था।

जांघ की हड्डी टूटी, ब्रेन में खून के थक्के, और मौत

और फिर एक दिन अचला सचदेव किचन में गिर पड़ीं, जिससे उनकी जांघ की हड्डी टूट गई। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया और इलाज के कुछ दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन बाद में अचला सचदेव के ब्रेन में खून के थक्के जमने लगे। उन्हें लकवा मार गया। इसके बाद एक्ट्रेस को दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वह काफी समय तक अस्पताल में रहीं, और फिर 91 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

न बॉलीवुड ने सुध ली और ना बेटे ने पूछा

बताया जाता है कि इस दौरान न तो फिल्म इंडस्ट्री ने अचला सचदेव की सुध ली, और ना ही उनके बेटे ने जो, अमेरिका में रहता था। बेटे ने भी अचला सचदेव को अकेला छोड़ दिया। पति के जाने के बाद अकेली ही रहीं और बेटे को देखने को भी तरसती रह गईं। अचला सचदेव का इलाज पुणे हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में चल रहा था। अचला के डॉक्टर विनोद शाह ने ‘ईटाइम्स’ को बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री से किसी ने भी न तो उनकी सुध ली और ना ही फोन किया।

20 लाख रुपये और घर तक कर दिया था डोनेट

अचला सचदेव के एक करीबी दोस्त ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को उनकी हालत के बारे में बताया था, फिर भी किसी ने उन्हें नहीं पूछा। जबकि वह सबकी खूब मदद करती थीं। अचला सचदेव ने कई एनजीओ और अस्पतालों की आर्थिक मदद की। उन्होंने जनसेवा फाउंडेशन नाम के एनजीओ को 20 लाख रुपये और अपना 2 BHK अपार्टमेंट भी डोनेट कर दिया था। वह खुद कंगाली में रहीं और उसी में चल बसीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button