दुनिया का सबसे नया देश साउथ सूडान सबसे ऊपर और भारत सबसे नीचे… यह कैसी लिस्ट है

नई दिल्ली: साउथ सूडान दुनिया का सबसे नया देश है। इसने 9 जुलाई, 2011 के खुद को सूडान से आजाद घोषित किया था और उसके कुछ ही दिन बाद यह संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना। लेकिन अलग होने के बाद भी इसकी किस्मत नहीं बदली। आईएमएफ के मुताबिक साउथ सूडान दुनिया का सबसे गरीब देश है। यहां की प्रति व्यक्ति जीडीपी महज 251 डॉलर है। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक 1.15 करोड़ की आबादी वाले इस देश में 76 फीसदी आबादी गरीबी रेखा के नीचे रहती है और दो-तिहाई लोग भयंकर गरीबी में अपना जीवनयापन कर रहे हैं।

दुनिया के सबसे गरीब देशों की लिस्ट में ज्यादातर देश अफ्रीका के हैं। साउथ सूडान के बाद यमन का नंबर है। कई साल से युद्ध से जूझ रहे इस खाड़ी देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी 417 डॉलर है। इसके बाद बुरुंडी, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, मलावी, मेडागास्कर, सूजान, मोजांबिक, डीआरसी, नाइजर, सोमालिया, नाइजीरिया, लाइबेरिया, सियरा लियोन, माली, गांबिया, चाड का नंबर है। इन देशों की प्रति व्यक्ति जीडीपी 1,000 डॉलर से कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button