जॉन सीना के लिए रेसलिंग भी ज्यादा जरूरी क्या है? अपनी पत्नी को लेकर दे डाला बड़ा बयान

नई दिल्ली: WWE स्टार से अभिनेता बने जॉन सीना ने खुलासा किया है कि उनकी प्राथमिकता उनकी पत्नी शाय शरियात्जादेह हैं, न कि रेसलिंग या उनका हॉलीवुड करियर। दिसंबर में रेसलिंग से संन्यास लेने वाले अभिनेता ने कहा कि वह हमेशा अपनी पत्नी को प्राथमिकता देते हैं और WWE के साथ हमेशा जुड़े रहेंगे। उनकी आने वाली फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ 2 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा जोनस और इदरीस एल्बा भी हैं।

जॉन सीना ने अपनी पत्नी को क्यों बताया नंबर 1

जॉन सीना ने एक्स्ट्रा को बताया, ‘मेरी नंबर एक प्राथमिकता मेरी पत्नी है। बिल्कुल, वह सूची में सबसे ऊपर है। मैं कहूंगा कि उसके ठीक बाद मेरा स्वास्थ्य है ताकि मैं अपनी पत्नी के लिए सबसे अच्छा पति बन सकूं।’ सीना इस साल WWE से संन्यास ले रहे हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि जब तक WWE चाहेगा, वह किसी न किसी रूप में इसका हिस्सा बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button