WWE फैंस को लगा 440 वोल्ट वाला झटका, तीन दिग्गज रेसलर्स हुए बुरी तरह घायल, हुआ भारी नुकसान

नई दिल्ली: WWE का समरस्लैम 2025 एक महीने से भी कम समय में होने वाला है। अभी तक सिर्फ 3 मुकाबले ही तय हुए हैं। जिसमें जेड कार्गिल, टिफनी स्ट्रैटन को WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगी। वहीं कोडी रोड्स, जॉन सीना को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगे। गुंथर भी शो में अपने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे। समरस्लैम 2025 दो दिनों तक चलेगा। इस शो में लगभग 10-12 मुकाबले होने की संभावना है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं उन 3 सुपरस्टार्स के बारे में जो समरस्लैम 2025 में शायद न दिखें।

1. सैथ रॉलिंस का समरस्लैम 2025 में दिखना मुश्किल है। उन्हें सैटरडे नाइट मेन इवेंट में घुटने में चोट लगी थी। LA नाइट के साथ मैच में उन्हें ये चोट आई। चोट लगने के कारण मैच को जल्दी खत्म करना पड़ा। उम्मीद है कि वो कुछ महीनों तक एक्शन से दूर रहेंगे। हालांकि, रॉलिंस टीवी पर दिख सकते हैं। 2024 की शुरुआत में भी घुटने में चोट लगने के बावजूद वो टीवी पर आते रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button