ओवल टेस्ट के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग XI में बड़ा अपडेट, इस स्टार खिलाड़ी को फिर मौका नहीं

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। टीम इंडिया इस निर्णायक मुकाबले में कुछ जरूरी बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है। यह बदलाव टीम में एक अतिरिक्त बल्लेबाज को लेकर माना जा रहा है, जिसके कारण प्लेइंग इलेवन में करुण नायर की वापसी हो सकती है। ऐसे में अगर करुण नायर टीम में आते हैं तो फिर शार्दुल ठाकुर को बाहर बैठना पड़ सकता है, जिन्हें मैनचेस्टर टेस्ट मैच में मौका मिला था।

रिपोर्ट के मुताबिक अंतिम टेस्ट में साई सुदर्शन भी खेलेंगे और वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। इसके अलावा गेंदबाजी में भी अहम बदलाव के संकेत मिले हैं। आखिरी टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। वहीं अंशुल कंबोज का भी बाहर बैठना तय है। ऐसे में अंशुल की जगह टीम में आकाश दीप सिंह की वापसी होगी। आकाश दीप चोटिल होने की वजह से चौथे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। इसके अलावा बुमराह की जगह टीम में प्रसिद्ध कृष्णा की वापस होनी तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button