लड़की बनकर स्टेज पर नहा रहे थे सुनील ग्रोवर, तभी सबके सामने खुल गया तौलिया, देखकर छूटी सबकी हंसी

सुनील ग्रोवर के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’ में हाल ही कुछ ऐसा हुआ, जिसके देख सबने आंखें मूंद लीं और वो हंसी से लोटपोट हो गए। जो हुआ था, उसे मेकर्स ने एपिसोड से काट दिया था, पर अब जब वीडियो सामने आया है, तो देखकर लोगों की भी हंसी छूट गई। दरअसल, जब हाल ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे, तो सुनील ग्रोवर ने लड़की बनकर एक एक्ट किया था। मंजोत सिंह भी शो में थे।

सुनील ग्रोवर ने लड़की का गेटअप लिया हुआ था और उन्होंने स्टेज पर ही नहाने की एक्टिंग की। इसके बाद उन्होंने हरे रंग का तौलिया लपेट लिया। शावर से निकलने के बाद सुनील ने तौलिया लपेटे हुए मंजोत सिंह के साथ डांस करना शुरू कर दिया।

सुनील ग्रोवर लड़की पर नहा रहे थे, तभी खुल गया तौलिया

इसी दौरान सुनील ग्रोवर का तौलिया खुलकर गिर गया, जिसे देख मंजोत सिंह ने आंखें मूंद लीं और हंसते-हंसते सभी के पेट में दर्द हो गया। सुनील ग्रोवर को भी हंसी आ गई। उन्होंने उसी तौलिए से अपना मुंह छुपाया और दौड़ते हुए स्टेज से निकल गए। सुनील ग्रोवर ने अंदर सिर्फ शॉर्ट्स पहने थे और ऊपर कुछ भी नहीं था। अपना हाल देख सुनील ग्रोवर शर्म से पानी-पानी हो गए थे।

यूजर्स भी हंसी से लोटपोट, बोले- अलग शो आना चाहिए

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’ के इस वीडियो को अब सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, और लिखा है, ‘जब आप लाइव परफॉर्म कर रहे होते हैं, कुछ भी हो सकता है, लेकिन हंसी कभी नहीं रुकती।’ इस पर यूजर्स के काफी कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ‘कहते हैं कि इंसान के अंदर टैंलेंट होता है, लेकिन यहां टैलेंट के अंदर इंसान घुसा है। सुनील भाई गजब है।’ एक का कमेंट है, ‘सुनील ग्रोवर अपना खुद का शो डिजर्व करते हैं। वह कमाल के हैं। नेटफ्लिक्स एक ऐसा शो बनाए जहां वह इन सभी किरदारों को एक साथ लाएं।’ एक ने लिखा, ‘सुनील भाई ये सिर्फ आप ही कर सकते हो।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button