दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भी पड़ जाएगा छोटा! कहां बन रही है देश की सबसे चौड़ी सड़क?

नई दिल्ली: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस को देश का सबसे चौड़ा एक्सप्रेसवे माना जाता है। दिल्ली से डासना के बीच यह 14 लेन का है। लेकिन पूरा एक्सप्रेसवे ज्यादातर छह लेन का है। देश का सबसे चौड़ा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में देखने को मिल सकता है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार से 12 लेन के एक्सप्रेसवे की मांग की है। यह हैदराबाद की भारत फ्यूचर सिटी से शुरू होकर आंध्र प्रदेश की प्रस्तावित राजधानी अमरावती होते हुए मछलीपत्तनम बंदरगाह तक जाएगा। 330 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे का 118 किमी हिस्सा तेलंगाना में होगा।

हिंदू बिजनेसलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक रेड्डी ने मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करके इस एक्सप्रेसवे के बारे में औपचारिक अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के पास कोई पोर्ट नहीं है, इसलिए राज्य से सामान को बंदरगाह तक पहुंचाने के लिए इस एक्सप्रेसवे की जरूरत है। गडकरी ने रेड्डी को आश्वासन दिया है कि वह इस प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी का अध्ययन करने के लिए अधिकारियों की एक टीम हैदराबाद भेजेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button