ट्रिपल एच करने जा रहे बड़ा ऐलान, बदल जाएगा WWE का इतिहास, फैंस को मिलेगा तगड़ा झटका

नई दिल्ली: WWE से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच ने सोशल मीडिया पर एक बड़े ऐलान का संकेत दिया है, जिसे आज यानी 12 सितंबर को WWE के यूट्यूब चैनल पर दोपहर 3:00 बजे ET / 12:00 बजे PT पर लाइव किया जाएगा। इस खबर ने रेसलिंग फैंस के बीच अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। यह भारतीय समयानुसार देर रात 12:30 बजे स्ट्रीम होगा।

रेसलमेनिया के लिए हो सकता है ऐलान

अटकलें लगाई जा रही हैं कि WWE अपनी सबसे बड़े सालाना इवेंट रेसलमेनिया को पहली बार उत्तरी अमेरिका से बाहर आयोजित करने की घोषणा कर सकता है। खबर है कि 2027 में रेसलमेनिया 43 सऊदी अरब में हो सकता है, जिसे सऊदीमेनिया नाम दिए जाने की चर्चा भी चल रही है। अगर यह सच होता है तो यह WWE के इतिहास में एक बड़ा बदलाव होगा। हालांकि कुछ फैंस को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है क्योंकि सालों से यह इवेंट अमेरिका में ही होता रहा है।

इस घोषणा में कई बड़े सितारे शामिल होंगे, जिनमें ट्रिपल एच, द अंडरटेकर, शॉन माइकल्स, सैथ रॉलिन्स, लोगान पॉल, बियांका बेलेयर, लिव मॉर्गन, स्टेफनी वेकर और शार्लेट फ्लेयर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इतने बड़े नामों की मौजूदगी से यह साफ है कि यह घोषणा वाकई में बहुत खास होने वाली है। किसी छोटे ऐलान के लिए WWE इतने बड़े नामों को परेशान नहीं करता।

ट्रिपल एच ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

ट्रिपल एच ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मैंने तुमसे कहा था कि हम खेल बदल देंगे और हम तो अभी शुरुआत कर रहे हैं।’ इस बयान से लगता है कि WWE कुछ ऐसा करने जा रहा है जो भविष्य में कंपनी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। हालांकि, रेसलमेनिया के सऊदी अरब जाने की खबर के अलावा एक और चर्चा भी चल रही है। कुछ फैंस का मानना है कि यह घोषणा द रॉक और जॉन सीना के बीच एक बड़े मुकाबले के बारे में हो सकती है, जो इस साल के अंत में हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button