थलपति विजय के बॉडीगार्ड के क्रिप्टिक पोस्ट से हलचल, तृषा कृष्णन संग कन्फर्म किया एक्टर का रिलेशनशिप?

एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और तेज हो गईं, जब हाल ही एक्टर को तृषा के साथ एक इवेंट में साथ शिरकत करते हुए देखा गया। और इसी बीच विजय के बॉडीगार्ड ने एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट कर दिया, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि उन्होंने विजय और तृषा के कथित अफेयर को कन्फर्म कर दिया है। मालूम हो कि थलपति विजय से तलाक के लिए पत्नी संगीता ने दिसंबर 2025 में कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। वो शादी के 27 साल बाद तलाक ले रहे हैं।

हालांकि, तलाक की खबरों पर अभी थलपति विजय और संगीता सोरनलिंगम की तरफ से कोई बयान या रिएक्शन नहीं आया है, पर एक्टर के बॉडीगार्ड के पोस्ट ने एक्टर के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की ओर इशारा कर दिया है। विजय के बॉडीगार्ड अरुण सुरेश ने यह पोस्ट एक्टर के तृषा कृष्णन संग एक इवेंट में साथ शामिल होने से कुछ घंटे पहले किया था।

थलपति विजय के बॉडीगार्ड का क्रिप्टिक पोस्ट, फिर किया डिलीट

अरुण सुरेश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘अब अफवाहों से ऊपर उठने का समय है आ गया है।’ उन्होंने साथ में फायर इमोजी बनाई। हालांकि, बाद में उन्होंने स्टोरी डिलीट कर दी, पर तब तक यह X पर वायरल हो चुकी थी।

एक ओर पोस्ट किया शेयर, विजय की हार्ट बनाते हुए तस्वीर

इसके बाद फिर थलपति विजय के बॉडीगार्ड ने एक और स्टोरी शेयर की, जिसमें एक्टर की हार्ट बनाते हुए तस्वीर थी। यह पोस्ट X और ‘रेडिट’ पर वायरल हो गया, जिसके बाद यूजर्स कयास लगाने लगे कि एक्टर के बॉडीगार्ड ने उनका तृषा संग रिलेशनशिप कन्फर्म कर दिया है।मालूम हो कि थलपति विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर करते हुए एक्टर पति पर किसी एक्ट्रेस संग अवैध संबंध होने के आरोप लगाए थे। उसके बाद कहा जाने लगा था कि विजय का तृषा कृष्णन के साथ अफेयर चल रहा है। और फिर तलाक की खबरों के बीच हाल ही विजय एक प्रोग्राम में तृषा कृष्णन के साथ शामिल होने पहुंच गए। दोनों 5 मार्च को चेन्नई में एक शादी में शामिल होने पहुंचे थे। तृषा और विजय ने शादी में एक साथ एंट्री मारी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इसका वीडियो भी सामने आया। जहां थलपति विजय ने फूलों का गुलदस्ता हाथ में पकड़ा हुआ था, वहीं तृषा उनके पीछे-पीछे ही गाड़ी से उतरीं और साथ चल दीं। और तो और दोनों मैचिंग लुक में पहुंचे थे, जिसके बाद फैंस भी हैरान रह गए। यही नहीं, शादी अटेंड करने के बाद विजय और तृषा कृष्णन साथ में वहां से निकले।

थलपति विजय पर पत्नी संगीता के आरोप

मालूम हो कि संगीता सोरनलिंगम ने फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर करते हुए थलपति विजय पर उन्हें धोखा देने और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे। संगीता ने कहा था कि विजय का किसी और एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध थे। उन्होंने एक्टर पर कई और आरोप लगाए थे। संगीता और थलपति विजय ने साल 1999 में शादी की थी। वह पहले एक्टर की फैन थीं और फिर दोनों को धीरे-धीरे एक-दूसरे से प्यार हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button