‘है जवानी तो इश्क होना है’ टीजर: वरुण धवन संग मृणाल-पूजा हेगड़े, लोग बोले- विटेंज यादें ताजा हो गईं

वरुण धवन और डेविड धवन की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का टीजर यानी फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की आने वाली इस फिल्म में AI का खूबसूरत इस्तेमाल हुआ है, जिसमें दो छोटे बच्चे आपस में बात करते हुए ये पता लगा लेते हैं कि उनकी मां तो अलग हैं लेकिन बाप एक ही है।

इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज करते हुए 1 मिनट 7 सेकंड का एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है। वरुण धवन की इस फिल्म का फर्स्ट लुक को देखकर लोग अभी से फिल्म की तारीफें करने लगे हैं।

वरुण की फिल्म के टीजर की शुरुआत दो बच्चों से

टीजर की शुरुआत दो बच्चों से होती है जो साथ बैठकर आपस में बातें करते दिख रहे हैं। दोनों पहले अपनी-अपनी मां का नाम बताते हैं और जब पिता के नाम की बात आती है तो दोनों सेम नाम बताते हैं। उन्हें पता लगता है कि उनका बर्थडे भी एक ही है तो ये बच्चे शक करते हैं कि कहीं उनके पापा एक ही तो नहीं। इसी के साथ वरुण धवन की पूजा हेगड़े और मृणाल के साथ मस्ती और रोमांस की झलकियां भी सामने आते हैं।

फिल्म की कहानी को लेकर अभी से अंदाजा लगा रहे लोग

ये बिल्कुल उसी स्टाइल की फिल्म लग रही जिसके लिए वरुण जाने जाते हैं। इस फिल्म नें शरारत है, मस्ती है, धोखा है, रोमांस है और म्यूजिक भी है। फिल्म की झलक देखकर लोगों ने इस फिल्म की कहानी को लेकर अभी से अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है।

फैन्स ने कहा- य़े बच्चे तो हद हैं

टीजर देख लोगों ने कहा है- डेविड धवन साहब पूरे एंटरटेनमेंट के साथ आ रहे हैं। एक ने कहा है- मृणाल और पूजा दोनों भी वरुण के साथ काफी जंच रही हैं। एक अन्य यूजर ने कहा- मूवी पक्का अच्छी होगी क्योंकि डेविड धवन साहब जो हैं। एक अन्य ने कहा- इस टीजर को देककर विटेंज यादें ताजा हो गईं। कुछ ने कहा है- इतने से बच्चों को पता लग गया कि इनका बाप एक ही है, ये बच्चे तो हद हैं, किस जमाने के हैं ये। वहीं एक और ने कहा- बहुत साल बाद पुराने तरह की फिल्म मिली, जैसी गोविंदा, अक्षय वगैरह बनाया करते थे।

‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट बदली

य़हां बता दें कि ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘जुड़वा 2’ की कामयाबी के बाद वरुण और डेविड तीसरी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इस अपकमिंग फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े और मौनी रॉय जैसे कलाकार नजर आएंगी। बता दें कि ये फिल्म पहले 12 जून 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे पहले ही रिलीज करने का फैसला किया है। अब ये फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अगले महीने यानी 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button