मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने उपायों पर सहमति

महासमुंद। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद के प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संभागायुक्त श्री महादेव कांवरे की अध्यक्षता में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खरोरा महासमुंद के कॉन्फ्रेंस सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिसमें शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, महासमुंद एवं संबद्ध चिकित्सालय के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। 

बैठक में मरीजों एवं छात्र-छात्राओं के छात्रावास से संबंधित कठिनाईयों का समाधान करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, अधिष्ठाता शा.चि.महा. महासमुन्द डॉ रेणुका गहिने, संयुक्त संचालक सह-अधीक्षक अस्पताल डॉ बसंत माहेश्वरी, प्राध्यापक फिजियोलॉजी विभाग डॉ. अलख राम वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव, कार्यपालन अभियंता पी.डब्लू.डी श्री सी.एस. चन्द्राकर, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री संजय कुमार चैधरी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद के संबंद्ध चिकित्सालय में बायोप्सी एवं कल्चर जांच आरंभ किया गया है जिसका दर निर्धारण करने हेतु सहमति बनी। साथ ही चिकित्सालय के विभिन्न विभागों में सीसीटीव्ही कैमरा लगाए जाने, मरीजों के सुविधाओं को बढाते हुए बिस्तरों की संख्या, वार्डों में मरीजों के परिजन के बैठने हेतु टेबल आदि व्यवस्था करने हेतु निर्णय लिया गया है। आयुष्मान कार्ड के अतंर्गत मरीजों को ईलाज में अधिक से अधिक लाभ मिलने हेतु कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी में वृद्धि, मरीजों के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था हेतु वॉटर कूलर लगाने, वाटर एटीएम को सुधरवाने पर सहमति देते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्णय लिया। अन्त में स्व. डॉ राकेश परदल, सदस्य प्रबंधकारिणी समिति को विनम्र श्रद्धांजलि प्रदान करते हुए बैठक को समाप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button