भोपाल जिला में एक्वाथलोन एवं स्प्रिंट डिस्टेंस स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन

भोपाल, भोपाल जिला   ट्रायथलोन  संघ द्वारा दो दिवसीय मल्टी स्पोर्ट्स सुपर स्प्रिंट ट्रायथलॉन, एक्वाथलोन एवं स्प्रिंट डिस्टेंस स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन आरपीएम कैंपस, रातीबड़ में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भोपाल जिले के लगभग 300 खिलाड़ी भाग लेंगे और विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के अंतर्गत स्विमिंग की सभी चार विधाओं (फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक, बटरफ्लाई) में 50 मीटर एवं 100 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इसके साथ ही एक्वाथलॉन एवं ट्रायथलॉन इवेंट भी शामिल हैं।
कार्यक्रम विवरण:
दिनांक  :2/5/26 ट्रायथलॉन
दिनांक  :3/5/26  एक्वाथलॉन एवं स्विमिंग प्रतियोगिता
सभी प्रतियोगिताओं के समापन के पश्चात विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी, जिसमें शामिल हैं:
माइक्रो मिनी, सब जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर्स कैटेगरी।
यह आयोजन खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने एवं मल्टी-स्पोर्ट्स में उत्कृष्टता हासिल करने का एक शानदार अवसर प्रदान करेगा।
श्री रामाधार झा वरिष्ठ तैराकी प्रशिक्षक भारतीय खेल प्राधिकरण सचिव भोपाल जिला ट्रायथलोन संघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button