‘दीदी’ के कोलकाता को ‘पीएम मोदी’ का मिलने जा रहा है खास तोहफा! इस मायने में होगा पहला

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं ममता बनर्जी। लोग उन्हें ‘दीदी’ के नाम से जानते हैं। दीदी के कोलकाता को केंद्र सरकार की तरफ से एक खास तोहफा मिलने जा रहा है। दरअसल, भारतीय रेलवे नई दिल्ली और हावड़ा के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने जा रहा है। यह इस रूट पर यह तीसरी प्रीमियम सर्विस होगी। इससे पहले राजधानी एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस भी इस रूट पर चल रही हैं।





