‘खतरों के खिलाड़ी’ के 13वें सीजन में स्टंट करने के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी को लगी काफी चोट

मुंबई

'खतरों के खिलाड़ी' का 13वां सीजन काफी धमाकेदार है। शो में कई नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। रोहित शेट्टी के कंटेस्टेंट पर हर वार को देखने के लिए बेकरार रहते हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 13' में एक से बढ़कर एक स्टंट देखने को मिल रहे हैं। बीते हफ्ते शो में पिछले सीजन की रनर अप दिव्यांका त्रिपाठी आई थी। दिव्यांका त्रिपाठी और कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली थी। दिव्यांका ने भी कंटेस्टेंट्स के साथ स्टंट किए और पिछले सीजन की याद दिला दी। दिव्यांका हवा में लटककर स्टंट करते नजर आई थीं। अब दिव्यांका ने इस स्टंट के बाद की तस्वीरें साझा की है, जिसे देखकर आप भी शॉक हो जाएंगे।

दिव्यांका ने दिखाई अपनी तस्वीरें
 'खतरों के खिलाड़ी 13' के एपिसोड में स्टंट करते हुए दिव्यांका को काफी चोट आई थीं। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं। दिव्यांका ने अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'स्मृतियों के गलियारे में जा रही थी और इन्हें देखा। इस सीजन केप टाउन की यात्रा की कुछ यादें साझा कर रहा हूं।' चोट वाली तस्वीर में उनके हाथ पर नील पड़ी दिख रही है। ये रस्सियों पर लटककर स्टंट करने के चलते हुआ है। उन्होंने इसका वीडियो भी साझा किया। इसके अलावा उन्होंने अपनी दो और तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

दिव्यांका त्रिपाठी ने हवा में किया धाकड़ स्टंट
'खतरों के खिलाड़ी 13' में दिव्यांका त्रिपाठी ने हवा में धाकड़ स्टंट कर सभी कंटेस्टेंट्स के होश उड़ा दिए थे। दिव्यांका त्रिपाठी 'खतरों के खिलाड़ी' के सभी सीजन्स के पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। मगर रानी के नाम से पहचानी जाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी 'खतरों के खिलाड़ी 11' में अपना कमाल दिखा चुकी हैं। वो इस सीजन में रनर अप थी। उस सीजन को अर्जुन बिजलानी ने जीता था। दिव्यांका त्रिपाठी एक बार फिर शो में नजर आईं और लोगों ने उन्हें काफी पसंद भी किया।

खतरों के खिलाड़ी 13 में कंटेस्टेंट्स का धमाल
'खतरों के खिलाड़ी 13' में कंटेस्टेंट्स स्टंट जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यह पहली बार है जब शो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। सभी कंटेस्टेंट के बीच अच्छा तालमेल भी देखने को मिल रहा है। 'खतरों के खिलाड़ी 13' कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है। इसे आप जियो सिनेमा पर भी देख सकते हैं। इस बार शो की पूरी शूटिंग केप टाउन में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button