किम जोंग की बेटी पहली बार नॅार्थ-कोरिया के बाहर दिखीं:पिता के साथ चीन के विक्ट्री परेड में शामिल हुईं

उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन के साथ चीन की विक्ट्री परेड में उनकी बेटी किम जू ऐ भी पहुंची। यह पहला मौका था जब किम जू को देश के बाहर देखा गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किम जू ऐ को किम जोंग का उत्तराधिकारी माना जाता है।

जू 12 साल की हैं। वह 2022 से अपने पिता के साथ सैन्य परेड, हथियार परीक्षण और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होती रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग के तीन बच्चे हैं, जिनमें किम जू के अलावा एक बेटा है। उनकी एक और संतान है, जो लड़का है या लड़की, यह स्पष्ट नहीं है।

बेटी को उत्तराधिकारी बनाने का संकेत दे रहे किम जोंग

किम जू ऐ की इस यात्रा ने कई सवाल खड़े किए हैं कि क्या किम अपनी बेटी को भविष्य के उत्तराधिकारी के तौर पर तैयार कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जू को को चीन ले जाना उनकी बढ़ती हैसियत का संकेत है।

बीजिंग रेलवे स्टेशन पर उन्हें अपने पिता के साथ खड़ा देखकर यह साफ हो गया कि विदेश में भी उन्हें उत्तर कोरिया का नंबर 2 माना जा रहा है। इस तरह किम जोंग-उन दुनिया को संदेश दे रहे हैं कि जू-ए उनकी उत्तराधिकारी बनेंगी।

2022 में पहली बार सामने आई थी किम जोंग की बेटी

किम जोंग उन अपने परिवार को काफी गोपनियता रखते हैं। इस वजह से उनके परिवार के बारे में काफी कम जानकारी उपलब्ध है।

बुधवार को चीन के तियानमेन स्क्वायर पर सैन्य परेड से पहले किम जू कहीं दिखाई नहीं दीं थी।

किम जू पहली बार 2022 सार्वजनिक तौर पर सामने आई थी, जब उन्होंने अपने पिता के साथ एक बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) लॉन्च देखा था।

2023 में भी वे कई सैन्य कार्यक्रमों में नजर आईं थी। किम जू अपने घर पर ही पढ़ाई करती हैं और उन्हें घुड़सवारी, तैराकी और स्कीइंग का शौक है।

2012 तक पत्नी को छुपा कर रखा था

शादी के कुछ समय बाद तक किम जोंग ने अपनी पत्नी री सोल जू को भी गुप्त रखा गया था। वो 2012 में पहली बार एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आई थीं।

दक्षिण कोरिया की मीडिया के मुताबिक दोनों की शादी 2009 में हुई थी। 2012 में खबरें सामने आई थीं कि किम जोंग उन की पत्नी री सोल जू प्रेग्नेंट हैं।

उनकी एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें उन्होंने स्कर्ट पहनी थी। मीडिया का कहना था कि वो अपना बेबी बंप छिपा रही हैं।

हालांकि किम और उनकी पत्नी समेत सरकार के किसी भी अधिकारियों ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button