किसी का सम्मान कैसे करते हैं सूर्यकुमार यादव से सीखें, झमाझम बरसात में दिया इंटरव्यू और यूं लूट लिया दिल

मुंबई: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल प्लेऑफ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी था, लेकिन टीम 121 रनों पर ही ढेर हो गई। जसप्रीत बुमराह और मिचेल सेंटनर ने शानदार गेंदबाजी की। दोनों ने 3-3 विकेट लिए। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के इतिहास में 11वीं बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। यह किसी भी टीम से सबसे ज्यादा है। इस तरह मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

उन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए। पोस्ट-मैच इंटरव्यू के लिए आते ही उन्होंने ब्रॉडकास्टर हर्षा भोगले के लिए एक प्यारा-सा काम किया। हल्की बारिश के बीच सूर्यकुमार ने भोगले के साथ छाता साझा किया। यह देखकर फैंस बहुत खुश हुए। मैच खत्म होने के बाद बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने पहले ही रात में बारिश की भविष्यवाणी की थी। अच्छी बात यह रही कि मैच के दौरान मौसम साफ रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button