आइए जानते हैं जले हुए बर्तन से दाग कैसे हटाएं?

किचन में चमचमाते बर्तन सभी को पसंद होते हैं लेकिन कई बार गैस पर कुछ पकाते हुए भूल जाने के कारण बर्तन बुरी तरह जल जाते हैं। ऐसे में बर्तन से जले हुए काले दाग को साफ करने में बहुत मेहनत लगती ही और इसके बावजूद भी ये बिल्कुल साफ नहीं होते हैं। ज्यादा तेज आंच पर पूड़ी या पकौड़े तलने के कारण भी बर्तनों पर तेल जम जाता है जो जलकर काला पड़ जाता है। अगर आप भी जले हुए बर्तनों से परेशान हैं तो यहां हम आपको बर्तनों से दाग दूर करने की कुछ टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आपके जले हुए बर्तन पहले की तरह चमकने लगेंगे।

बेकिंग सोडा से साफ करें काले दाग
जले हुए बर्तनों को बेकिंग सोड़ा से साफ किया जा सकता है। इसके लिए आप बर्तन पर पहले बेकिंग सोडा रगड़ें और फिर इस पर कुछ बूंदे सिरका की डालें और 20 मिनट के लिए बर्तन को अलग रख दें। 20 मिनट के बाद स्क्रबर की मदद से रगड़ते हुए बर्तन को साफ करें। दाग आसानी से गायब हो जाएगा।

नमक और सिरका
बर्तनों से जला हुआ निशान मिटाने के लिए आप 1 चम्मच नमक में 2 चम्मच सिरका और डिशवॉश सोप मिलाएं। अब इस पेस्ट को बर्तन पर लगाएं और 15 मिनट के बाद रगड़ते हुए साफ करें। ऐसा करने से एक बार में ही आपका बर्तन चमक जाएगा।

नींबू और बेकिंग सोडा
जले हुए बर्तन पर बेकिंग सोड़ा डालें और इसे नींबू से रगड़ते हुए 1 मिनट के लिए साफ करें। इसके बाद इसे कम से कम 30 मिनट के लिए अलग रख दें। 30 मिनट के बाद स्पंज की मदद से रगड़ते हुए बर्तन को साफ करें, बर्तन से दाग साफ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button