नए डायरेक्टर, नया निवेश, नए आइडिया… टाटा की इस कंपनी में बहुत कुछ नया होने वाला है, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा संस में कुछ बदलाव होने वाले हैं। कंपनी के बोर्ड में कुछ नए लोगों को शामिल किया जाएगा। कुछ पुराने सदस्य अब रिटायर होने वाले हैं, इसलिए उनकी जगह नए लोग आएंगे। माना जा रहा है कि इससे कंपनी को नए आइडिया मिलेंगे और कंपनी में 30 हजार करोड़ रुपये का नया निवेश होगा।

इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक जगुआर लैंड रोवर के पूर्व CEO राल्फ स्पेथ जल्द ही रिटायर हो सकते हैं। उनकी उम्र 70 साल होने वाली है। स्पेथ साल 2016 में बोर्ड में शामिल हुए थे। उस समय साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। एक और स्वतंत्र निदेशक, लियो पुरी ने अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों की मानें तो इन दो खाली जगहों में से एक पर टाटा ग्रुप की किसी कंपनी के कार्यकारी निदेशक को नियुक्त किया जा सकता है।

कौन हैं प्रमुख दावेदार?

टाटा स्टील के सीईओ और एमडी टीवी नरेंद्रन इस पद के लिए एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि, टाटा संस ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button