भोपाल में घरेलू सिलेंडरों की किल्लत दूर करने बिछेगी लाइन

भोपाल, भोपाल शहर में एलपीजी की नियमित सप्लाई प्रभावित होने के बीच सरकार ने पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) पर फोकस बढ़ा दिया है। नगर निगम के 15 वार्डों की 170 कॉलोनियों में पाइपलाइन बिछ चुकी है, लेकिन कई घरों में अब तक कनेक्शन नहीं हैं।

इन कॉलोनियों में अगले तीन महीने के भीतर कैंप लगाकर पीएनजी कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए 15 वार्ड अधिकारियों और 4 जोनल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निगरानी जिला प्रशासन करेगा।

घर -घर जाकर देंगे जानकारी पीएनजी सप्लाई कंपनी के कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी देंगे। जरूरी दस्तावेज भरवाएंगे। साथ ही लोगों को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। अगर कोई उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन नहीं लेना चाहता, तो उसे असहमति प्रमाण पत्र भरकर कारण बताना होगा।

अधिकारियों के अनुसार नर्मदापुरम रोड से सुभाष नगर तक करीब 170 कॉलोनियों में नेटवर्क पहुंच चुका है। अब इसे न्यू मार्केट क्षेत्र तक बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button