कल संघ विचारक डॉ. राम माधव आएंगे रायपुर:’द न्यू वर्ल्ड 21st सेंचुरी ग्लोबल ऑर्डर एंड इंडिया’ किताब पर होगी चर्चा

रायपुर,  साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद और छत्तीसगढ़ यंग थिंकर्स फाउंडेशन ने संघ प्रचारक, चिंतक और लेखक डॉ. राम माधव की नवीन पुस्तक “द न्यू वर्ल्ड: 21st सेंचुरी ग्लोबल ऑर्डर एंड इंडिया" पर पर परिचर्चा और विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया है।

ये कार्यक्रम 3 अक्टूबर को शाम 4 बजे से कन्वेंशन हॉल, नया सर्किट हाउस, सिविल लाइन्स, रायपुर में होगा। कार्यक्रम में डॉ. राम माधव मुख्य वक्ता रहेंगे। वहीं प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सलाहकार अपूर्व मिश्र वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे, जबकि उप मुख्यमंत्री अरुण साव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया नए वैश्विक परिदृश्य और भारत की भूमिका को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण विमर्श साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button