पाकिस्तान के साथ सीजफायर रास नहीं आया इनको, चढ़ते बाजार में लुढ़क गए

मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच बीते शनिवार को ही सीजफायर की घोषणा हो गई। इसके बाद आज यानी सोमवार को भारत में शेयर बाजार झूम गए। सुबह-सुबह ही मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 2200 अंक से भी ऊपर था। लेकिन, से माहौल में भी कुछ कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई। लगता है कि इन्हें पाकिस्तान के साथ सीजफायर रास नहीं आया।

सेंसेक्स 2284 अंक ऊपर

सोमवार की सुबह 10 बजे के करीब BSE सेंसेक्स 2284.17 अंक बढ़कर 81738.64 पर कारोबार कर रहा था। लेकिन, इसी BSE में, कई कंपनियों के शेयर 5% से ज्यादा गिर गए। "Coral Newsprint" के शेयर 9.97% तक गिर गए। "Tridev Infraestates" में 9.93%, "Beeyu Overseas" में 8.82%, "PNGS Gargi Fashion" में 8.64% और "Indo Asia Fin" में 8.61% की गिरावट आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button