केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कमलनाथ पर लगाया 400 करोड़ के भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप

 सागर
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने जन आशीर्वाद यात्रा के समपान पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर छिंदवाड़ा के कनाल प्रोजेक्ट में बगैर काम के लिए कंपनी को चार सौ रुपये करोड़ रुपये दिए जाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कनाल प्रोजेक्ट कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहते हुए छिंदवाड़ा में पांच परियोजनाओं के लिए 5500 करोड़ रुपये मिला था।

इसमें कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहते हुए बगैर काम शुरू हुए ही 400 करोड़ रुपए कंपनी को दे दिए गए थे, इसकी जांच के बाद मंत्रालय ने कार्रवाई करते हुए कुछ राशि भी वसूल की।

कमलनाथ को भ्रष्ट बताया

पटेल ने कहा कि वे बगैर तथ्य के नहीं बोलता। उन्होंने कांग्रेस व कमलनाथ को भ्रष्ट बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने मातहतों को लाभ पहुंचाने के लिए यह पाप किया। उन्होंने कहा कि सरकारी धन को अपना बनाना अक्षम्य है।

मंत्री पटेल सागर में जन आशीर्वाद यात्रा के समापन पर यहां पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ सांसद राजबहादुर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठया, महापौर संगीता तिवारी आदि मौजूद थीं। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि अभी तक सो रही कांग्रेस हमारी यात्राओं की सफलता देखकर जागी और जनता के बीच पहुंच गई।

कांग्रेस जन आक्रोश यात्राएं निकाल रही है। हड़बड़ी में निकाली जा रही कांग्रेस की यात्राओं के रूझान भी सामने आने लगे हैं। यात्राओं के मंच पर खुले में कांग्रेसी आपस में भिड़ रहे हैं। ये यात्राएं वास्तव में कांग्रेस नेताओं के अंतर्द्वंद और पार्टी के अंदर फैले आक्रोश को दर्शा रही हैं। इस यात्रा की शुरुआत में ही कांग्रेस ने अपना असली रंग दिखा दिया। इन यात्राओं के लिए जो गाना चुना गया है, वह पाकिस्तान से लाया गया है।

इनके पाक प्रेम ने यह फिर से जाहिर कर दिया है कि इन्हें केवल कुर्सी का लालच है। पाक प्रेम इनका पीछा नहीं छोड़ेगा और ये प्रदेश की दुर्दशा करना नहीं छोड़ेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि 25 सितंबर को भोपाल के जम्बूरी मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित कर रही है।

इस महाकुंभ में श्रद्धेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया कि सागर जिले में जन आशीर्वाद यात्रा 3 दिन रही, जो की 8 विधानसभा क्षेत्रों के 27 मंडलों में पहुंची। यात्रा ने जिले में लगभग 287 किमी का सफर तय किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button