फोन उठाना और… राहुल द्रविड़ ने अपने जीवन के बेस्ट कॉल को किया याद, इसी की वजह से बने वर्ल्ड चैंपियन

मुंबई: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम को हरा मिली थी। ऑस्ट्रेलिया से मिली दिल तोड़ने वाली हार के बाद राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के हेड कोच का पद छोड़ने का मन बना चुके थे। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा के कहने पर उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। अब टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम राहुल द्रविड़ की कोचिंग में वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल रही। रोहित शर्मा की कप्तानी में बारबाडोस में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button