‘मैंने इरफान खान को अपने हाथों से दफनाया…’, बड़े भाई जैसे एक्टर को याद कर रो पड़े मनु ऋषि, बोले- वो जा रहा था

एक्टर मनु ऋषि चड्ढा ने हाल ही एक इंटरव्यू में दिवंगत एक्टर इरफान खान को याद किया, और बताया किस तरह सीने में दर्द लिए उन्होंने एक्टर को अंतिम विदाई दी थी। मनु ऋषि ने इरफान खान के साथ फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में काम किया था। दोनों ‘हिंदी मीडियम’ में भी साथ नजर आए थे। मनु ऋषि और इरफान का बेहद गहरा रिश्ता था, और दोनों एक-दूसरे को भाई मानते थे। लेकिन जब इरफान का निधन हुआ, तो मनु ऋषि बुरी तरह टूट गए थे। एक्टर ने बताया कि उन्होंने कैसे अपने हाथों से इरफान को दफनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button