बेटी पर भारी पड़ीं 56 साल की एक्ट्रेस मधु शाह और हुई शिल्पा शेट्टी से तुलना, लोगों ने पूछा- ये इतनी जवान कैसे?

एक्ट्रेस मधु भले ही 56 साल की हो गई हैं लेकिन वह आज भी अच्छी-अच्छी एक्ट्रेस को खूबसूरती में टक्कर देती हैं। ‘फूल और कांटे’ फेम एक्ट्रेस 30 मई की रात मुंबई के एक कार्यक्रम में अपनी बेटी के साथ पहुंचीं। यहां सबकी निगाहे उनकी लाडली पर अटक गई और सबने उनकी तारीफ करनी शुरू कर दी। हालांकि कुछ ने एक्ट्रेस को उनकी बेटी से बेहतर बताया और शिल्पा शेट्टी से तुलना की।

मधु इवेंट्स में वैसे नजर नहीं आती हैं। लेकिन भी स्पॉट होती हैं, सारी लाइमलाइट लूट लेती हैं। हर कोई उनकी फिटनेस का कायल हो जाता है। अब जब बीती रात वह बेटी के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचीं तो ग्लैमरस अवतार ने सारी महफिल लूट ली।

मधु की लोगों ने तारीफ की

मधु ने बेटी केया शाह के साथ रेड कार्पेट पर पोज दिया। उसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। दोनों को साथ देख लोगों ने शिल्पा शेट्टी से तुलना करनी शुरू कर दि। एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो शिल्पा को टक्कर देती हैं।’ एक ने लिखा, ‘ये अभी भी इतनी जवान कैसे?’ एक ने लिखा, ‘मुझे मां बेटी और बेटी मां लग रही है।’

मधु की अक्षय कुमार ने तारीफ की थी

मधु की फिटनेस की तारीफ अक्षय कुमार भी कर चुके हैं। उन्होंने ‘कनप्पा’ के टीजर लॉन्च पर कहा था, ‘मुझे आज इतनी खुशी है कि मैं आज मधु जी से मिला हूं। मैंने एक फिल्म की थी इनके साथ, उन्होंने एलान में मेरे साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। मैं आज बहुत खुश हूं। मैं उनसे 20 साल बाद मिल रहा हूं। लेकिन आप बिल्कुल नहीं बदली हैं। आप वैसी ही दिखती हैं। मैंने उससे कहा कि बिल्कुल ऐसा लगता है जैसे रात को फ्रिज में जाकर सो जाती हैं।’

मधु और जूही चावला का रिश्ता

मधु ने 19 फरवरी, 1999 को बिजनेसमैन आनंद शाह से शादी की। वो दो बेटियों केया और अमेया के माता-पिता हैं। यह बात सभी जानते हैं कि एक्ट्रेस के पति, जूही चावला के पति जय मेहता के चचेरे भाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button