अगर आप महंगे मोबाइल रिचार्ज प्लान्स से परेशान हो चुके हैं और किसी किफायती प्लान की तलाश में हैं तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) आपके लिए एक बेहद शानदार ऑफर लेकर आई है। कंपनी यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए मात्र 51 रुपये में नया सिम कार्ड और महीने भर का धमाकेदार ऑफर दे रही है। कंपनी पहले भी यह ऑफर लेकर आई है। इस बार इसकी आखिरी तारीख 30 नवंबर, 2026 है। इसका मतलब साफ है कि 30 नवंबर तक लोग इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि ऑफर के तहत ग्राहकों को डेली डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री एसएमएस भी दिए जा रहे हैं।
क्या है BSNL का खास ऑफर?
BSNL को जोड़ने के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को सिर्फ 51 रुपये में एक सिम कार्ड बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि ग्राहक 51 रुपये में सिम के साथ-साथ सुविधाएं पा सकते हैं।
इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 28 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलेगा।
इसके साथ ही, किसी भी नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS की सुविधा भी दी जा रही है।
कब तक उठा सकते हैं ऑफर का लाभ?
कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके बताया है कि यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है, जो केवल 30 नवंबर, 2026 तक ही वैलिड है। यानी इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों के पास 30 नवंबर तक का समय है।
कैसे उठाएं ऑफर का लाभ?
ट्वीट में दी गई जानकारी के अनुसार, ग्राहक 30 नवंबर, 2026 से पहले अपने नजदीकी बीएसएनएल कस्टमर सर्विस सेंटर (CSC) या रिटेल स्टोर पर जाकर नया सिम पा सकते हैं। या ग्राहक BSNL के Selfcare ऐप पर जाकर अधिक जानकारी पा सकते हैं। यह प्लान उन लोगों के लिए काफी उपयोगी है, जो BSNL नेटवर्क पर स्विच करना चाहते हैं। वे मात्र 51 रुपये में नया सिम कार्ड और लगभग के महीने के लिए प्लान मिल जाएगा। इस समय महंगे रिचार्ज के बीच यह लोगों के लिए काफी किफायती है।