सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) के मालिक एलन मस्क ने चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी एनवीडिया (Nvidia) को लेकर एक बड़ी चेतावनी दी है। मस्क का कहना है कि कंपनी के सह-संस्थापक और पूर्व CEO जेनसन हुआंग के जाने के बाद एनवीडिया के हाथ से कई जरूरी सप्लाई चेन डील निकल सकती हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी के ये कई अहम समझौते किसी कागजी या फॉर्मल कॉन्ट्रैक्ट पर नहीं बल्कि जेनसन हुआंग के रिश्तों और आपसी भरोसे पर टिके हुए थे। आइये, डिटेल में जानते हैं।
हुआंग के जाने से होगा नुकसान- मस्क

हाल ही में X पर अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया है। पोस्ट में मस्क ने कहा है कि हुआंग ने एनवीडिया की सप्लाई चेन को बेहतरीन ढंग से संभाला था, लेकिन साथ ही यह भी चेताया कि उनके बिना कंपनी के कुछ जरूरी समझौते खतरे में पड़ सकते हैं।
मस्क ने अपने पोस्ट में लिखा है कि जेनसन ने एनवीडिया की सप्लाई चेन को बेहद शानदार तरीके से चलाया, लेकिन इनमें से कई डील जेनसन के साथ सिर्फ आपसी भरोसे यानी हैंडशेक पर हुई थीं, न कि किसी लिखित कॉन्ट्रैक्ट पर। उन्होंने आगे कहा कि जेनसेन के बिना इनमें से कुछ अहम सौदे निश्चित रूप से खत्म हो जाएंगे।
कुछ डील्स हुआंग के रिश्तों के कारण थीं

दरअसल, मस्क ने ऐसा इसलिए होला है कि क्योंकि जेनसन हुआंग ने 30 से ज्यादा सालों तक चिप बनाने वाली कंपनियों और टेक सप्लायर्स के साथ एनवीडिया के मजबूत रिश्ते बनाए। इन्हीं साझेदारियों की वजह से कंपनी को चिप बनाने की बड़ी क्षमता मिली और वह अपने AI चिप कारोबार को तेजी से बढ़ा पाई।

सबसे जरूरी संबंधों में से एक ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) के साथ एनवीडिया की लंबे समय से चली आ रही साझेदारी है, जो इसके एडवांस्ड चिप्स बनाती है। एनवीडिया अपने प्रोसेसर बनाने के लिए TSMC पर निर्भर है, इसलिए इसके मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्ट प्लान के लिए इस रिश्ते का लगातार बने रहना बहुत जरूरी है। हुआंग ने पहले भी इन दोनों कंपनियों के बीच के रिश्ते को आपसी भरोसे और निर्भरता पर आधारित बताया है।

हुआंग को फिर से CEO बनाने की मांग

एलन मस्क का यह नया बयान ऐसे समय में आया है जब उन्होंने खुले तौर पर उस पहल का सपोर्ट किया है, जिसमें एनवीडिया के बोर्ड से जेनसन हुआंग को दोबारा CEO बनाने की मांग उठ रही है। शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में मस्क ने लिखा कि हुआंग को वापस लाने के लिए एक ऑनलाइन पिटीशन चल रही है और मैं भी इस पर साइन कर रहा हूं।