भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन “इनर व्हील क्लब,भोपाल लेगेसी“,( मण्डल 304 )द्वारा राजपुष्पा हायर सेकेंडरी स्कूल, भोपाल में बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए विद्यालय की कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रज्ञा तिवारी जी उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित किया व उनकी प्रशंसा की ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। साथ ही बच्चों द्वारा तैयार की गई आकर्षक कलाकृतियों एवं हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं उत्साह देखते ही बनता था।

अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन भोपाल लेगेसी की ओर से विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर बच्चों की प्रतिभा को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न फूड स्टॉल लगाए गए। क्लब सदस्यों ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों को स्वल्पाहार वितरित किया । इस आयोजन के माध्यम से क्लब ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने का सराहनीय प्रयास किया।