MP में भाजपा का आजीवन सहयोग निधि अभियान शुरू, 50 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

भोपाल। भाजपा ने अपने नियमित खर्चों को पूरा करने के लिए बुधवार से आजीवन सहयोग निधि अभियान शुरू किया है, जो 28 फरवरी तक चलेगा। इसमें कार्यकर्ता व आमजन से स्वैच्छिक तौर पर 50 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी है। वर्ष 2025 में 25 करोड़ रुपये एकत्र हुए थे।
पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक
अधिक से अधिक सहयोग निधि संकलित करने के लिए प्रदेश से लेकर जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुट गए हैं। मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने बैठक ली थी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के अतिरिक्त संभाग और जिलों के प्रभारी उपस्थित थे। इसके बाद सभी जिलों में जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button