‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ ने बनाया कमाई का बंपर रिकॉर्ड, गदगद Tom Cruise बोले- इतिहास रच दिया, हर एक फैन को थैंक यू

हॉलीवुड के फेमस एक्टर टॉम क्रूज की हालिया फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को इतना प्यार देने के लिए फैंस का आभार जताते हुए एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा है।

‘वेराइटी’ की रिपोर्ट के मुता‍बिक, ‘मिशन इम्‍पॉस‍िबल 8’ ने 23 मई को अमेरिका और दुनिया के बाकी देशों में रिलीज के बाद तीन दिनों के अपने पहले वीकेंड और चौथे दिन की छुट्टी को जोड़कर 1711.97 करोड़ रुपये (200 म‍िल‍ियन डॉलर) की कमाई की है। इसने अकेले अपने घरेलू बाजार यानी अमेरिका में तीन दिनों में 539.44 करोड़ रुपये (63 म‍िल‍ियन डॉलर) और चार दिनों में 659.33 करोड़ रुपये (77 म‍िल‍ियन डॉलर) बिजनस किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button