सेबी नीलाम करेगा सारदा ग्रुप की कंपनियों की संपत्ति को , 17 लाख जमाकर्ताओं से जुटाए थे 4,000 करोड़

नई दिल्ली
बाजार नियामक सेबी ने कहा है कि वह अगले महीने सारदा ग्रुप की कंपनियों की संपत्ति की नीलामी करेगा। अवैध योजनाओं के माध्यम से जनता से जुटाए गए धन की वसूली के लिए संपत्ति की नीलामी तीन करोड़ रुपये से अधिक के आरक्षित मूल्य पर की जाएगी।

नियामक ने कहा कि ई-नीलामी 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच आयोजित की जाएगी। संपत्ति का आरक्षित मूल्य 3.68 करोड़ रुपये रखा गया है। सेबी ने संपत्ति की बिक्री में मदद के लिए क्विकर रियल्टी और ई-नीलामी की सुविधा प्रदाता के रूप में सी1 इंडिया को नियुक्त किया गया है।

यह नीलामी कलकत्ता उच्च न्यायालय के जून, 2022 में एक आदेश पारित करने के बाद हो रही है। अदालत ने अपने आदेश में नियामक को सारदा ग्रुप की कंपनियों की संपत्तियों की नीलामी के साथ मामले में आगे बढ़ने का निर्देश दिया था।

सारदा ग्रुप, 239 से अधिक निजी कंपनियों का एक ग्रुप था। यह पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा में कथित तौर पर चिट-फंड संचालित करता था। ग्रुप ने अप्रैल, 2013 में डूबने से पहले अवैध तरीके से 17 लाख जमाकर्ताओं से लगभग 4,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button