उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर कल मंगलवार 17 नवंबर को बैठक होनी है. इससे पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने स्पष्ट किया दोनों दल मिलकर गंभीरता से इस पर चर्चा करेंगे और जो जीतेगा उसे ही वो सीट जाएगी.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस गठबंधन से सीट शेयरिंग पर खुलकर बात की. सपा मुखिया ने कहा कि "हमारी और कांग्रेस पार्टी की बातचीत चलेगी, हम लोग बहुत गहराई से बात करेंगे. जो पहले मैंने कहा वो मैं फिर कहता हूं कि हम दोनों दल मिलकर ये तय करेंगे कि कौन जीतेगा, उस पर विचार करेंगे. जो जीतेगा वो सीट पाएगा."
सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश का बयान
अखिलेश यादव का ये बयान ऐसे समय में आया है जब मंगलवार को सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग को लेकर बैठक होने वाली है. ऐसे में उन्होंने साफ़ संकेत दिया है कि सीट बंटवारे को लेकर जल्द ही आगे की प्रक्रिया तेज की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने ये भी ज़ोर दिया कि जीतने वाले उम्मीदवार को तरजीह दी जाएगी.
'जो जीतेगा, उसे मिलेगी सीट...', सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

इससे पहले सपा अध्यक्ष ने एक कार्यक्रम के दौरान सीटों के बंटवारें को लेकर बड़ा खुलासा किया था. अखिलेश यादव ने बताया कि कांग्रेस ने यूपी में 181 सीटों की माँग की है. जिसके बाद प्रदेश के सियासी हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. हालांकि कल दोनों दलों की होने वाली बैठक में ये तय होगा कि किसे कौन सीट दी जाएगी. ऐसे में ये देखने दिलचस्प होगा कि दोनों दलों में कितनी सीटों पर आपसी सहमति बनती है.
अखिलेश यादव ने माना है कि दोनों दलों के बीच अच्छे संबंध हैं. वहीं यूपी काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने भी इस बात पर ज़ोर दिया कि दोनों दलों सपा और काँग्रेस के बीच रिश्ते ना केवल अच्छे हैं बल्कि बहुत ज्यादा अच्छे हैं और दोनों दल गठबंधन के सहयोगी के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे.