दीप प्रज्वलन, मंगल गीतों और आतिशबाजी के बीच महिलाओं ने साझा किए दीपावली के अनुभव

भोपाल। गॉसिप क्वीन ग्रुप का दीपावली मिलन समारोह कल सिद्धांत होटल में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समारोह का आयोजन अनीता रावत और निकिता ने बेहद आकर्षक और नए अंदाज में किया। रोशनी, उमंग और आपसी सौहार्द से सजे इस आयोजन में ग्रुप की करीब 22 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दीपावली की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद सभी महिलाओं ने मिलकर मंगल गीत गाए और पटाखे जलाकर दीपावली के उत्सव को यादगार बनाया। समारोह में सभी सदस्यों ने अपने-अपने दीपावली के अनुभव साझा किए। हंसी-मजाक, गीत-संगीत और आत्मीय बातचीत के बीच सभी ने खूब आनंद लिया।

आयोजक अनीता रावत और निकिता ने समारोह को खास बनाने के लिए शानदार पहल की। उनके अनूठे आयोजन और सभी सदस्यों की सहभागिता ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस मिलन समारोह ने महिलाओं को एक-दूसरे के साथ समय बिताने, खुशियां बांटने और आपसी रिश्तों को और मजबूत करने का सुंदर अवसर प्रदान किया।

समारोह में अनीता रावत, निकिता, ज्योति, हेमा गुप्ता, सपना, शशि, छाया, उमा सुहाने, सरोज, वंदना, ममता, निर्मला, उमा, क्षमा, संध्या, गीता, रजनी, रमा, सोनी, स्वाति और कुसुम सहित ग्रुप की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। गॉसिप क्वीन ग्रुप का यह दीपावली मिलन समारोह खुशियों, अपनत्व और उत्साह से भरपूर रहा। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और इस यादगार शाम को खूबसूरत यादों के साथ विदाई दी।