यूपी में रविवार शाम छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छठ घाट पहुंचे। उन्होंने सूर्य को अर्घ्य दिया और व्रती महिलाओं पर फूल बरसाकर उनका अभिवादन किया। काशी में भी छठ की रौनक दिखी। कई विदेशी महिलाएं घाटों पर पहुंचीं। फ्रांस की लिया साड़ी पहनकर और माथे पर सिंदूर लगाकर छठ मनाती नजर आईं। घाटों पर लोगों ने जमकर डांस किया।