नई दिल्ली: देश में परिसीमन विधेयक की चर्चा के बीच पूर्व राज्यसभा सांसद और शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सियासत में 'विभीषण' की एंट्री करवाकर हलचल पैदा कर दी है। उनका बयान एक बार फिर से सियासी भूचाल ला सकता है। संसद के विशेष सत्र शुरू होने से पहले उनका यह बयान सुर्खियों का विषय बन सकता है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि कोई नहीं समय उनका इतिहास भी लिखेगा।
क्या कहा प्रियंका चतुर्वेदी ने

प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राज्यसभा नामांकन के दौरान एक पार्टी के 'विभीषण' ने स्पष्ट भूमिका निभाई थी और अब वही व्यक्ति खुद को भगवान हनुमान के रूप में पेश करता नजर आ रहा है और देश को बचाने की बातें कर रहा है। उस समय भी इशारा साफ था, उस व्यक्ति को पता था कि यह बस कुछ समय की बात है। कोई नहीं, समय उनका भी इतिहास लिखेगा।

प्रियंका चतुर्वेदी का किस नेता की ओर इशारा

हालांकि, प्रियंका चतुर्वेदी का किस नेता की ओर इशारा किया है, वह साफ नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग संजय राउत की तरफ इशारा कर रहे हैं। अब प्रियंका चतुर्वेदी का जब तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आ जाता तो इसपर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
परिसीमन बिल पर छिड़ा सियासी घमासान

बता दें कि सोमवार से संसद का विशेष सत्र शुरू हो रहा है। 30 नवंबर को लोकसभा की कार्यवाही होगी और इस बिल को लेकर वोटिंग की जाएगी। सरकार को इस बार पूरा भरोसा है कि यह बिल लोकसभा से पास हो जाएगा। वहीं, कांग्रेस पार्टी अभी भी डीएमके को मनाने में जुटी हुई है, हालांकि, डीएमके ने अभी तक एनडीए का साथ देने की ही बात कही है। वहीं, एनसीपी ने भी एनडीए का साथ देने का ऐलान कर दिया है।

परिसीमान विधेयक पर किस नेता ने क्या कहा

  • आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि परिसीमन के जरिए बीजेपी देश में 300 सीटें ऐसी बनाना चाह रही हैं जहां पर ये लोग कभी नहीं हारे

  • आप नेता संजय सिंह ने कहा कि स्टालिन से बातचीत होना चाहिए लेकिन मानना न मानना उनकी पार्टी के ऊपर निर्भर है

  • वहीं शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा कि अगर शरद पवार समर्थन नहीं करते हैं तो उन्हें महिला विरोधी माना जाएगा

  • वहीं, लोजपा रामविलास के नेता चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा से महिला आरक्षण बिल के पक्ष में रही है

विपक्षी दलों के प्रमुख नेता पहुंचे स्टालिन के घर

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विपक्ष के अन्य नेताओं के साथ मिलकर डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए हैं। परिसीमन के खिलाप उनसे समर्थन लेने की कोशिश की जाएगी। राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम नेता नजर आ रहे हैं।