सीटों की बढ़ोतरी नहीं, बल्कि 'विकसित और समावेशी भारत' की नींव है यह बिल
दलगत राजनीति से ऊपर उठकर महिला सशक्तिकरण के इस महायज्ञ का समर्थन करें सभी दल
भोपाल। आईएल भारत सरकार की पूर्व इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और विक्की सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स डेवलपमेंट काउंसिल की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एच लता ने कहा है कि मोदी सरकार द्वारा 30 नवंबर को संसद के विशेष सत्र में पेश किया जा रहा परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। एक महिला और लोकतांत्रिक मूल्यों की समर्थक होने के नाते, मैं केंद्र सरकार के इस दूरदर्शी और ऐतिहासिक कदम का हृदय से स्वागत और समर्थन करती हूँ।
डॉ लता ने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों में आनुपातिक वृद्धि के साथ-साथ 2029 के आम चुनावों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। यह केवल सीटों की संख्या बढ़ाने का विषय नहीं है, बल्कि देश की आधी आबादी को नीति-निर्माण और नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने का एक सशक्त माध्यम है।
डॉ आर एच लता ने कहा कि सबसे सराहनीय बात यह है कि सरकार ने सभी राज्यों की चिंताओं का समाधान करते हुए आनुपातिक हिस्सेदारी को बरकरार रखने का प्रावधान किया है, जिससे संघीय ढांचे को और मजबूती मिलेगी। जनसंख्या के बढ़ते अनुपात में जनता के प्रतिनिधित्व को बढ़ाना समय की मांग थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है।
डॉ लता ने कहा कि यह विधेयक 'नारी शक्ति वंदन' की भावना को धरातल पर उतारने और एक विकसित, समावेशी भारत के निर्माण की दिशा में एक निर्णायक कदम है। मैं सभी राजनीतिक दलों से अपील करती हूँ कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित और महिला सशक्तिकरण के इस महायज्ञ में अपना पूर्ण समर्थन दें।