दिए हैं कि वे केंद्र द्वारा लाए जा रहे परिसीमन विधेयक का समर्थन करेंगे. जबकि स्टालिन और शरद पवार को माने में इंडिया के शीर्ष नेता जुट गए हैं.

27 नवंबर को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 को मंज़ूरी दे दी गई है.

राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि संसद के विशेष सत्र में विधेयक पेश करने के उद्देश्य से ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया है.

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर किए गए 132वें संविधान संशोधन विधेयक-2026 के अनुसार, देश में लोकसभा सीटों की अधिकतम संख्या 850 और किसी राज्य की विधानसभा में सीटों की अधिकतम संख्या 650 से अधिक नहीं हो सकती.

महिलाओं को विधानमंडलों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक के अनुच्छेद 334 (ए) में संशोधन करने वाला विधेयक भी केंद्र ने प्रस्तावित किया है.

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक बयान में कहा कि विधेयक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया गया है.

हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर ई. वेंकटेशु ने बीबीसी से कहा कि केंद्र परिसीमन विधेयक को महिला आरक्षण से जोड़कर 2029 के आम चुनावों से ही इसे लागू करने के लिए रणनीतिक कदम उठा रहा है.

उन्होंने कहा, "अगर महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करनी हैं, तो उन्हें मौजूदा 543 सीटों में ही देना होगा. ऐसा करने पर पुरुषों के अवसर कम हो जाएंगे. पहले से मौजूद कई सांसद अपनी मौजूदा सीटें खो सकते हैं. उनका प्रतिनिधित्व कम न हो, इसके लिए सीटों की संख्या बढ़ाने का विचार केंद्र का प्रतीत होता है."

816 सीटों तक बढ़ने की संभावना

81(3)(i) में संशोधन करने जा रही है.

नए विधेयक के जरिए 2051 के बाद होने वाली पहली जनगणना के आंकड़े प्रकाशित होने तक लोकसभा सीटों के परिसीमन पर 'फ्रीज़' लगाया जाएगा.

साथ ही, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभा सीटों के परिसीमन से संबंधित मौजूदा '2001 की जनगणना के आधार' वाले प्रावधान को बदलकर, 132वें संविधान संशोधन विधेयक के लागू होने के समय उपलब्ध जनगणना के आंकड़ों के आधार पर सीटों का परिसीमन करने की व्यवस्था भी इस विधेयक में की जाएगी.

हालांकि, प्रोफे़सर ई. वेंकटेशु का कहना है कि 2051 तक सीटों को फ्रीज़ करना उचित निर्णय नहीं है.

उन्होंने कहा, "संविधान के अनुच्छेद 81 और 82 के अनुसार हर जनगणना के बाद निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन होना चाहिए. लेकिन पिछले 50 वर्षों से निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन नहीं हुआ है. अब सीटें बढ़ाई भी जाती हैं, तो भी उन्हें अगले 25 वर्षों तक फ्रीज़ करने का प्रस्ताव दिखाई देता है. यह देश की राजनीतिक तस्वीर के लिए अच्छा नहीं है."